Be careful of your enemy devil-in hindi

Be careful of your enemy devil

Be careful of your enemy devil.आज मैं आपको दोस्त नहीं दुश्मन के बारे में बताऊंगा। आप दोस्त, किसी को भी बना सकते हैं। परंतु अपने लिए दुश्मन कभी ना बनाना। आप सुने होंगे कि एक आदमी का विरोधी आदमी ही होता है। परंतु आज मैं मैं आपसे पूछता हूं,आपके तरक्की पर दोस्त जलते हैं, या दुश्मन। आप कहेंगे कि दुश्मन जलते हैं। क्योंकि दुश्मनों को आपकी खुशियों पर जलन होती है। दुश्मन कभी नहीं चाहेगा कि आपका तरक्की हो। क्योंकि दुश्मन को आपका तरक्की करना अच्छा नहीं लगता है। खैर आज हम एक ताकतवर दुश्मन के बारे में बाइबल से जानेंगे कि वह विरोधी कौन है? वह एक ऐसा दुश्मन है जो बिन बुलाए मेहमान की तरह आता है। वह विरोधी आदमी नहीं, बल्कि शैतान है।

Today verses

लिखा है, सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।  1 पतरस 5:8

जागने का अर्थ नींद से जागना नहीं है। धार्मिकता की जागृति के बारे में बोला जा रहा है। आप जानते हैं कि, शैतान भुखा शेर की तरह घुम रहा है। शैतान भुखा है। शैतान को खाना चाहिए। परंतु शैतान का खाना क्या है? शैतान का खाना पाप है। आपका एक गलती शैतान के लिए खुशियां ही खुशियां ले आता है। अर्थात शैतान का भोजन प्रस्तुत हो जाता है। वह आपको फाड़ने में देर नहीं करता है। इसका मतलब आप जब पाप करते हैं तो शैतान के लिए भोजन तैयार हो जाता है। आपको ज्ञात होना चाहिए, की आपके इजाजत के बिना अर्थात आपके  पाप के बिना शैतान को मौका नहीं मिलेगा। इसलिए बाइबल जागने के लिए कहता है। जागने का अर्थ आप को पाप से दूर रहने के लिए कहता है। आपको प्रार्थना और प्रभु का वचनों को पढ़ने के लिए कहता है। शैतान घूमते रहता है, और देखता है कि कोई पाप करने वाला मनुष्य मिले और वह उसे फाड़ डाले।

शैतान की फंदे से बचने के लिए प्रभु यीशु, मार्क लिखीत सुसमाचार का चौदह अध्याय के अड़तीस पद में कहते हैं, जागते और प्रार्थना करते रहो, जिससे तुम परीक्षा में ना पड़ो, आत्मा तो तैयार है पर शरीर दुर्बल है।

इस से पता चलता है कि शैतान लोगों को परीक्षा में डाल कर फंसाता है। लोगों को पाप में गिराने के लिए शैतान तरह तरह की प्रलोभन में डालता है। शैतान के सामने एक आदमी कुछ भी नहीं है। लोगों की दिमाग को control में कर के शैतान कुछ भी करा सकता है। उसे डर है तो सिर्फ प्रभु के वचनों से, वरना वह किसी से डरता नहीं। तो आप पुछेंगे की शैतान से बचने का उपाय क्या है? इसका उपाय यही है कि, आप सतर्क रहें, हर प्रकार की पाप के प्रलोभन से अपने को दुर रखें, बाइबल पढ़ें और प्रार्थना के द्वारा ईश्वर से connect रहें। शैतान हर बार लोगों का दोष लेकर ईश्वर के सामने जाता है। परन्तु अगर आप प्रार्थना करेंगे तो प्रभु यीशु की आज्ञा को मानेंगे और आप शैतान के जाल से बच जाएंगे। क्योंकि प्रभु जानते हैं कि लोगों की शरीर दुर्बल होने के नाते परीक्षा में जल्दी गिरते हैं। इसलिए उन्होंने लोगों को जागते और प्रार्थना करते रहने के लिए कहा। प्रभु जानते हैं कि प्रार्थना और वचन को छोड़कर शैतान को हराना मुश्किल है। क्योंकि आपका शरीर दुर्बल है। इसलिए आपको परीक्षा में गिरने में देर नहीं लगता है। यहां तक वह प्रभु को भी परीक्षा करना नहीं छोड़ा, तो हम और आप कौन हैं? इसलिए प्रार्थना के साथ वचनों को पढ़ कर ईश्वर के करिब रहें।

Pray

Pray

सर्वशक्तिमान प्रभु  सारी सृष्टि के मालिक आप जानते हैं कि शैतान किस प्रकार परीक्षा करता है। लोगों के किस जगह पर शैतान वार करता है। जिससे लोगों को प्रलोभन में डाल सके और अपना जाल में फंसा सके। प्रभु हम तो साधारण मनुष्य हैं। शैतान की चाल हमें पता नहीं कि वह किस प्रकार और कहां-कहां पर वार करता है। परंतु आप तो भली-भांति जानते हैं, कि शैतान का वार कितना खतरनाक होता है। परंतु आप कहते हैं, जागते रहो और प्रार्थना करते रहो जिससे तुम परीक्षा में ना पड़ो। इसलिए हमें भी आपका असीम करुणा प्रदान कीजिए। जिससे हम आपके प्रार्थना द्वारा शैतान का हर वार को रोकने में कामयाब हो सकें। यह निवेदन आपके चरणों में करता हूं। आमीन।।

Thanks for reading continue.

Leave a Comment

Connect with me here
Connect with me here!
Connect with me here!