मार्ग सत्य जीवन यीशु है

मार्ग सत्य जीवन यीशु है

जब भी किसी अनजान जगह पर सफर में निकलने से पहले लोग वहां के मार्ग के बारे में जानकारी लेते हैं। पहले ज्यादा कुछ साधन नहीं था, और लोगों से पूछ पूछ कर तथा distance sign board देख देख कर जाते थे। परंतु आजकल internet से तुरंत सफर वाली मार्ग के बारे में पता कर लिया जाता है। मार्ग के बारे पता हो तो सफर करने में कोई दिक्कत नहीं आती है।

एक बच्चा जिस दिन जन्म लेता है, उसे नहीं पता कहां जाना क्या करना। परंतु वह जैसे ही बड़ा होता है, उसे जीने के लिए मार्ग ढूंढना पड़ता है। नौकरी कहां मिलेगा? अच्छी जिंदगी कैसे जिए? क्या काम करने से, कहां जाने से परिवार में सुख शांति रहेगी? धन दौलत कैसे कमाया जाए? इन सब चीजों के लिए मार्ग ढूंढना पड़ता है। बिना मार्ग के आप कहीं भी जा नहीं सकते, या कुछ भी नहीं पा सकते। अन्यथा आप भटक सकते हैं, और मंजिल तक पहुंचने में दिक्कत आ सकती है।

शारीरिक जीवन के लिए जब आपको मार्ग ढूंढना पड़ता है, तो जाहिर सी बात है, कि आत्मिक जीवन के लिए भी मार्ग ढूंढना पड़ेगा। इसके लिए हम यूहन्ना 14:6 वचन को पढ़ते हैं। जिसमें लिखा है,

Today Bible verses

यीशु ने उनसे कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।

प्रभु यहां पर तीन बातें बताना चाह रहे हैं, जिसे आप follow करने से वह स्थान अर्थात पिता के पास स्वर्ग राज्य में पहुंच सकते हैं। उसके लिए आपको मार्ग ढूंढना पड़ेगा और वह मार्ग स्वयं प्रभु यीशु हैं। आपको स्वर्ग राज्य की मार्ग के लिए प्रभु के पास जाना पड़ेगा। जैसे कि आप एक अनजान जगह की मार्ग या location ढूंढने के लिए, किसी mobile, laptop, और computer की सहारा लेते हैं। Mobile, laptop, computer के बिना आप उस जगह की मार्ग के बारे में पता करने में दिक्कत आती है। उसी प्रकार प्रभु के पास जाए बिना आपको स्वर्ग राज्य की मार्ग नहीं मिल सकती।

जब आप प्रभु के पास जाएंगे तो आपको क्या करना पड़ेगा? स्वर्ग राज्य की मार्ग से ना भटकने के लिए आपको सच्चाई को अपनाना पड़ेगा। अगर आप सच्चाई से नहीं चलेंगे, तो स्वर्ग राज्यों के मार्ग से भटक कर आप नर्क चले जाएंगे। इसलिए आपको स्वर्ग राज्य जाने का, सारे बाधा बंधनों को तोड़ना पड़ेगा। वह किस प्रकार की बाधा, बंधन है? वह पाप है, जो आपको सच्चाई से चलने नहीं देना चाहता। पाप आपको सच्चे मार्ग से भटकाना चाहता है। पाप आपको स्वर्ग राज्य की मंजिल से दूर ले जाती है। इसलिए सत्य को अपनाएं। क्योंकि प्रभु कहते हैं, सत्य भी मैं ही हूं।

जब आप प्रभु के पास जा कर सच्चाई से चलते हैं, तो आपको जीवन मिलता है। क्योंकि प्रभु कहा है, जीवन भी मैं हूं। जब आप प्रभु की आज्ञा मानेंगे और उनके इच्छा के अनुसार चलेंगे तो आपको जीवन मिलेगा। स्वर्ग राज्य किसका है? जीवितों का या मृतकों का! स्वर्ग राज्य  मृतकों का नहीं है। वह जीवितों के लिए हैं। इसलिए प्रभु कहते हैं, जो मुझ में विश्वास रखता है, उसे मैं अंतिम दिन पुनर्जीवित कर दूंगा। जो मुझ में रहेगा और मेरी शिक्षा के अनुसार चलेगा उसे जीवन मिलेगा।

पिता के पास स्वर्ग राज्य में प्रवेश करने के लिए प्रभु यीशु की शिक्षा को पालन करना पड़ेगा। क्योंकि वही मार्ग, वही सच्चाई और वही जीवन है। आपको मार्ग से भटकाने के लिए शैतान हर बार प्रयास करते रहता है। क्योंकि शैतान नहीं चाहता कि आप प्रभु के बताए हुए मार्ग पर चलें। शैतान नहीं चाहता कि आप प्रभु की आज्ञा माने। शैतान नहीं चाहता कि आप अनंत जीवन पाएं। शैतान नहीं चाहता कि आप स्वर्ग राज्य में प्रवेश करें। इसलिए संसार के लोगों के सामने शैतान तरह-तरह की भोग विलास और मनोरंजक वस्तुएं उपलब्ध कराते रहता है। लोग सांसारिक मोह माया और भोग विलास में डूब कर अपनी असली मंजिल को भूल जाते हैं, जब कि वह स्वर्ग राज्य है। शैतान मनोरंजन करवा के फंसाता है, इस बात से लोग अनजान रहते हैं। कुछ लोग तो यही सचतें है कि उनके जीवन में धन दौलत, खाने-पीने, मौज मस्ती, शादी करना, बच्चा पैदा करना और अन्त में मर जाना, इसके सिवा कुछ नहीं है।

अगर मानव जीवन भोग विलास और मौज मस्ती के लिए ही बना होता तो प्रभु को स्वर्ग से आना नहीं पड़ता। उन्हें क्रुस पर मरना नहीं पड़ता। उन्हें मृतकों मैं से तीसरे दिन जी उठना नहीं पड़ता। इसलिए प्रभु के बताए हुए मार्ग पर चलें। सच्चाई को अपना साथी बना लें। तभी आपको जीवन मिलेगा। क्योंकि प्रभु जीवित है, इसका मतलब आपको भी वह जीवित रखेगा।

Pray

सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर  मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, और यह निवेदन करता हूं कि लोग अपने अपने कुकर्म को त्याग कर सच्चे मार्ग पर चल सके इसलिए उन लोगों पर करुणा करना। जो लोग आप पर विश्वास और श्रद्धा रखते हैं, उन्हें आप की असीम कृपा से भर दीजिए जिससे वे आपकी गुणगान कर सके। जिन लोग इस समय में कोरोनावायरस महामारी से घर में बंद हैं, उन पर आशीष प्रदान करें। उन लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाएं। सर्वशक्तिमान पिता मेरा यह निवेदन स्वीकार करके स्वर्ग राज्य में ग्रहण करने की कृपा करें। आमीन।।

God bless you for reading continue.

Leave a Comment

Connect with me here
Connect with me here!
Connect with me here!