बाइबल के प्रश्नों के उत्तर: 20 Bible questions & answer with

बाइबल के प्रश्नों के उत्तर के बारे में दो शब्द यह है,कि मनुष्य का ज्ञान सर्वदा अधूरा रहता है। क्योंकि जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य कुछ ना कुछ सीखते रहता है। मनुष्य की मृत्यु हो जाती है, परंतु उसके लिए ज्ञान अधूरा रह जाता है। इसलिए मनुष्य को संसारिक ज्ञान से ज्यादा परमेश्वर की ज्ञान पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि संसारिक ज्ञान शरीर के लिए लाभदायक तो हो सकता है; पर आत्मा के लिए नहीं। परंतु परमेश्वर का ज्ञान शरीर और आत्मा दोनों के लिए लाभ जनक है। तो चलिए बाइबल से जुड़ी प्रश्नों के उत्तर के बारे में आगे हम देखते हैं, कि वह क्या-क्या है?।

1 से 20 तक बाइबल के प्रश्नों के उत्तर

1) मिखाईल महादूत शैतान के साथ क्यों वाद-विवाद कर रहे थे?

इसका उत्तर है: मूसा की लोथ, और यह (यहूदा 1:9) की वचन में लिखा है। परन्तु प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल ने, जब शैतान से मूसा की लोथ के विषय में वाद-विवाद करता था, तो उस को बुरा भला कहके दोष लगाने का साहस न किया; पर यह कहा, कि प्रभु तुझे डांटे।

2) बाइबल में ऐसा कौन है, जो एक नगर बसाने के बाद उसे अपने पुत्र के नाम से नामीत किया था?

इसका सही उत्तर कैन है,जी हां। क्योंकि यह (उत्पत्ति 4:17) की वचन में लिखा है। जब कैन अपनी पत्नी के पास गया जब वह गर्भवती हुई और हनोक को जन्मी, फिर कैन ने एक नगर बसाया और उस नगर का नाम अपने पुत्र के नाम पर हनोक रखा।

3) सुलेमान कि नीतिवचन और गित कितनी थी?

इसका सही जवाब है, 3000 नीतिवचन और 1005 गित। इसके बारे में ( 1 राजा 4:32) के वचन में देखने को मिलता है। क्योंकि उसमें लिखा है; उसने तीन हज़ार नीतिवचन कहे, और उसके एक हज़ार पांच गीत भी है।”

4) हारून की मृत्यु किस पर्वत पर हुआ था, और मृत्यु के समय उसकी आयु कितनी थी?

हारून की मृत्यु होर पर्वत पर हुई थी और उस वक्त उसकी आयु 123 वर्ष था। क्योंकि इसके बारे में ( गिनती 33:39 ) कि वचन में इस प्रकार लिखा है। और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।

5) प्रभु के लिए एक दिन कितने वर्ष होता है?

इसका सही जवाब है; हजार वर्ष। क्योंकि ( 2 पतरस 3:8 ) कि वचन में इस प्रकार लिखा है, हे प्रियों, यह एक बात तुम से छिपी न रहे, कि प्रभु के यहां एक दिन हजार वर्ष के बराबर है, और हजार वर्ष एक दिन के बराबर हैं।

6) जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे?यह प्रश्न परमेश्वर किस से पुछा था?

अय्यूब, इसका सही उत्तर है, और यह ( अय्यूब 38:4 ) कि वचन में लिखा है।

7) बाइबल के अनुसार सृष्टि का अंत कब होने वाला है?

प्रभु का सुसमाचार सारे जगत में प्रचारित होने के बाद अंत आएगा। और यह ( मत्ती 24:14 ) की वचन में इस प्रकार लिखा है। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।

8) इस्राएलि लोग मिस्र देश में कितने वर्ष थे?

सही जवाब है, चार सौ तीस वर्ष। क्योंकि ( निर्गमन 12:40 ) कहता है, मिस्र में बसे हुए इस्राएलियों को चार सौ तीस वर्ष बीत गए थे।

9) मनुष्य को सबसे ज्यादा धोखा कौन देता है?

इसका सही उत्तर मन है। क्योंकि ( यिर्मयाह 17:9 ) की वचन में लिखा है; कि मन तो सब वस्तुओं से अधिक धोखा देने वाला होता है, उस में असाध्य रोग लगा है; उसका भेद कौन समझ सकता है?

10) कौन सी वस्तु मनुष्य को अशुद्ध करता है?

इसका सही उत्तर मरकुस 7 अध्याय 20 से 23 तक कि वचन में मिलता है। क्योंकि उसमें लिखा है; फिर उस ने कहा; जो मनुष्य में से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है। क्योंकि भीतर से अर्थात मनुष्य के मन से, बुरी बुरी चिन्ता, व्यभिचार। चोरी, हत्या, पर स्त्रीगमन, लोभ, दुष्टता, छल, लुचपन, कुदृष्टि, निन्दा, अभिमान, और मूर्खता निकलती हैं। ये सब बुरी बातें भीतर ही से निकलती हैं और मनुष्य को अशुद्ध करती हैं॥

11) गलीयत युद्ध के लिए इस्राएलीयों को कितने दिन तक ललकारता रहा?

इसका सही जवाब 40 दिन है। क्योंकि ( 1 शमूएल 17:16 ) कि वचन में इस प्रकार लिखा है; वह पलिश्ती तो चालीस दिन तक सवेरे और सांझ को निकट आकर खड़ा हुआ करता था।

12) गदहे के जबड़े की हड्डी से शिमशोन ने कितनी पलिस्तीयों को मारा था?

इसका सही जवाब 1000 है। क्योंकि यह वचन ( न्यायियों 15:16 ) में इस प्रकार लिखा है। तब शिमशोन ने कहा, गदहे के जबड़े की हड्डी से ढेर के ढेर लग गए, गदहे के जबड़े की हड्डी ही से मैं ने हजार पुरूषों को मार डाला।

13) जातियों की मूल पिता कौन है?

इसका सही जवाब अब्राहम है, क्योंकि (उत्पत्ति 17:5 ) की वचन में इस प्रकार लिखा है; सो अब से तेरा नाम अब्राम न रहेगा परन्तु तेरा नाम इब्राहीम होगा क्योंकि मैं ने तुझे जातियों के समूह का मूलपिता ठहरा दिया है।

14) यीशु जी उठने के बाद चेलों को कितने दिन तक दिखाई देता रहा?

इसका सही जवाब 40 दिन है। क्योंकि यह ( प्रेरितों के काम 1:3 ) की वचन में लिखा है। और उस ने दु:ख उठाने के बाद बहुत से पड़े प्रमाणों से अपने आप को उन्हें जीवित दिखाया, और चालीस दिन तक वह उन्हें दिखाई देता रहा: और परमेश्वर के राज्य की बातें करता रहा।

15) बाइबल की सबसे छोटी पद कौन सुसमाचार में देखने को मिलता है?

इसका सही जवाब यूहन्ना है, और यह वचन ( यूहन्ना 11:35 ) में लिखा है, यीशु के आंसू बहने लगे।

16) बाइबल के अनुसार सबसे अधिक नम्र व्यक्ति कौन है?

इसका सही जवाब मूसा है। क्योंकि इसके बारे में ( गिनती 12:3 ) की वचन में इस प्रकार लिखा है। मूसा तो पृथ्वी भर के रहने वाले मनुष्यों से बहुत अधिक नम्र स्वभाव का था।

17) मनुष्य किसका प्रतिरूप है?

इसका सही जवाब परमेश्वर है क्योंकि ( उत्पत्ति 1:26-27 ) के वचन में इस प्रकार लिखा है; फिर परमेश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाएं; और वे समुद्र की मछलियों, और आकाश के पक्षियों, और घरेलू पशुओं, और सारी पृथ्वी पर, और सब रेंगने वाले जन्तुओं पर जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, अधिकार रखें। तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।

18) एक व्यक्ति अपने भाई की अपराध कितनी बार क्षमा कर सकता है?

इसका सही जवाब 70×7 बार है। क्योंकि ( मत्ती 18:21-22 ) की वचन में पतरस के द्वारा पुछे गए, इस सवाल का जवाब दे कर प्रभु यीशु ने उस से कहा, मैं तुझ से यह नहीं कहता, कि सात बार, वरन सात बार के सत्तर गुने तक। अर्थात प्रभु के अनुसार एक व्यक्ति अपने भाई को आजीवन क्षमा करते रहना चाहिए।

19) मनुष्य का जीवन किसके समान है?

इसका सही जवाब भाप है। क्योंकि इसके बारे में ( याकूब 4:14 ) की वचन में इस प्रकार लिखा है। और यह नहीं जानते कि कल क्या होगा: सुन तो लो, तुम्हारा जीवन है ही क्या? तुम तो मानो भाप समान हो, जो थोड़ी देर दिखाई देती है, फिर लोप हो जाती है। अर्थात मनुष्य का जीवन अल्पकालीन है।

20) बाइबल में भोर के चमकने वाले तारा किसे कहा गया था?

इसका सही जवाब शैतान है। क्योंकि ( यशायाह 14:12 ) की वचन में इस प्रकार लिखा है। हे भोर के चमकने वाले तारे तू क्योंकर आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काट कर भूमि पर गिराया गया है?

दोस्तों आपके लिए भी एक सवाल है, और आप इसका जवाब Comment के माध्यम से दे सकते हैं।

यहूदा इस्कोरियोती के मृत्यु के पश्चात बारहवां प्रेरित किसे चुना गया?

(A) पौलुस (B) फिलेप्पुस (C) मत्तिय्याह (D) बरनाबास

निष्कर्ष

दोस्तों दुनियादारी की ज्ञान के बारे में जानने से अच्छा यह है, कि कुछ बाइबल के प्रश्नों के उत्तर के बारे में जान लिया जाए। क्योंकि लोगों को तो दुनियादारी की ज्ञान के बारे जानने के लिए, पर्याप्त समय मिलता है। पर परमेश्वर के लिए लोगों के पास समय नहीं है। मौत कब किसे आ जाए, यह तो कोई भी नहीं जानता, इसलिए परमेश्वर का वचन, ज्ञान और शिक्षा के अनुरूप जीवन व्यतीत करते रहना चाहिए। यदि आपको उचित लगे तो कमेंट जरूर करें। धन्यवाद।।

13 thoughts on “बाइबल के प्रश्नों के उत्तर: 20 Bible questions & answer with”

    • यहूदा इस्कोरियोती के मृत्यु के पश्चात बारहवां प्रेरित किसे चुना गया?
      (A) पौलुस
      (B) फिलेप्पुस
      (C) मत्तिय्याह
      (D) बरनाबास
      Ans/ c

      Reply
  1. यहूदा इस्कोरियोती के मृत्यु के पश्चात बारहवां प्रेरित किसे चुना गया?
    उत्तर. (C) मत्तिय्याह को

    परमेश्वर आप सब को आशिष दे thank you Jesus🙏❤❤❤❤❤

    Reply

Leave a Comment

Connect with me here
Connect with me here!
Connect with me here!