दोस्तों Happy New Year की शुभकामनाएं प्रभु यीशु मसीह की ओर से आपको बहुतायत से मिलता रहे। मैं आशा करता हूं, कि 2022 आपके लिए आशीष का वर्ष हो, और आपके जीवन में खुशियों का बारिश होती रहे। यीशु मसीह के नाम से मैं यह निवेदन करता हूं।
बीते दिन सभी को अनेक प्रकार की समस्या, संकट, महामारी के बाद Happy New Year 2022 मनाने का वक्त मिला है। पर यह समझने की आवश्यकता है, कि यदि ईश्वर ने हमें सुरक्षित बचा के रखा है, तो उसके योजनाओं के लिए ही हमें सुरक्षित रखा है। इसलिए हमें संसारिक खुशियां और संसारिक मोह-माया से दूर रहकर आत्मिक खुशियां से परिपूर्ण होना चाहिए। अर्थात ईश्वर की आज्ञाओं को मानकर सत्य और न्याय पर चलते रहना चाहिए।
bible message in hindi Happy New Year 2022
Happy New Year 2022 में आज हम bible message के जरिए यह कहना चाहते हैं, कि कोई भी मनुष्य बेवजह श्रापित होना नहीं चाहेगा, और उसके जीवन में बीमारी, समस्या, संकट आए यह भी नहीं चाहेगा। क्योंकि मनुष्य जितने भी बुरे होने पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ख्याल रखना जानता है। पर मनुष्य के शरीर को बनाने वाले ईश्वर के विरोध जाकर क्या वह खुशी रह सकता है। कभी नहीं! पर कभी-कभी लोग खुद को अच्छा बता कर परमेश्वर पर उंगली उठा कर कहते हैं, कि मैं अच्छा आदमी होने पर भी समस्या, संकट, बीमारी क्यों बार-बार मेरे जीवन में आते रहता है।
इसका पहला कारण यह हो सकता है, की क्या मनुष्य ईश्वर के विरुद्ध पाप कर रहे हैं? बोली में वचन में, चाल में चलन में, सोच में विचार में, इच्छा में बुद्धि में, देखने में सुनने में, काम में धंधा में, ईर्ष्या, कपट, लोभ लालच में, खाने में पीने में और भी बहुत प्रकार के पाप में यदि लोग ईश्वर के विरुद्ध पाप कर रहे हैं, तो definitely उन्हें सुधारने के लिए, ईश्वर की ओर से यह एक ताड़ना हो सकता है।
इसका दूसरा कारण यह हो सकता है, यदि कोई मनुष्य सत्य और ईमानदारी से ईश्वर की आज्ञाओं को मानकर चलते हुए भी यदि उसके जीवन में संकट, समस्या और बीमारी का सामना करना पड़ रहा है, तो समझिए कि ईश्वर उसे और भी बेहतर बनाना चाह रहा है, इसलिए उसके जीवन में अनेक प्रकार की समस्या दिखाई दे रहा है। “क्योंकि ( इब्रानियों 12:6 ) की वचन कहता है,” प्रभु, जिस से प्रेम करता है, उसे ताड़ना भी देता है; और जिसे पुत्र बना लेता है, उस को कोड़े भी लगाता है।”पर समझदारी इसी में है, कि ऐसे वक्त में प्रभु को नहीं छोड़ना चाहिए।
और जिन्हें ईश्वर की कृपा से Happy New Year मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यदि वे अपने आगामी जीवन में भी ईश्वर की ओर से आशीष की चाह रखते हैं, तो पाप से संबंध तोड़ कर ईश्वर से संबंध जोड़ लेना चाहिए। क्योंकि दो नाव में पैर रखकर कोई भी किनारे पर नहीं जा सकता है।
मेरा कहने का मतलब यदि लोग ईश्वर की भी आराधना करते हैं, और शैतान को भी अपने पास रखते हैं, अर्थात पाप भी करते रहते हैं, तो समझ लें कि उनकी चरित्र को बदलने का वक्त आ चुका है। क्योंकि ( मत्ती 6:24 ) की वचन भी कहता है, कि कोई भी मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता है। चाहे वह ईश्वर और धन की हो या ईश्वर और शैतान अर्थात ईश्वर की आराधना करने के साथ-साथ पाप भी करते हो, तो जरा अपने आप को परखो की क्या यह सही या ग़लत है।
Happy New Year का इस bible message को जरा गहराई से समझने की कोशिश करें। क्योंकि मनुष्य का शरीर ( 1 कुरिन्थियों 3:16 ) की वचन के अनुसार परमेश्वर का मन्दिर है। इसलिए लोग ( 1 कुरिन्थियों 10:21 ) की वचन के अनुसार परमेश्वर के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से एक साथ नहीं पी सकते हैं! क्योंकि कोई भी प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों को साझी नहीं कर सकते हैं।”
Happy New Year 2022 blessing का वर्ष
Happy New Year 2022 के लिए उपरोक्त लिखित वचन से एक ही बात स्पष्ट निकल कर आती है, कि यदि ब्लेसिंग चाहिए तो पाप को छोड़ना होगा। बीमारी, संकट से बचना चाहते हैं, तो भी पाप को छोड़ना होगा। शांति से जीवन जीना चाहते हैं, तो भी पाप को छोड़ना होगा। अर्थात समस्या मनुष्य नहीं बल्कि पाप है। इसलिए मनुष्य को पाप छोड़ना होगा। क्योंकि यह तो समझना ही होगा कि कोई भी पापी मनुष्य से ईश्वर प्रसन्न नहीं होता है।
इसलिए जरा समझने की कोशिश किजिए, कि जो पाप मनुष्य को परमेश्वर की ओर मिलने वाली ब्लेसिंग, करुणा, कृपा और प्रेम से सम्पूर्ण रूप से बेदखल कर देती है, क्या आप उस पाप को छोड़ना नहीं चाहेंगे। दोस्तों, यदि आपके पास अच्छे और बुरे का ज्ञान रहते हुए, भी यदि आप पाप पर समय व्यतीत कर रहे हैं, तो आप घोर अन्धकार में जीवन जी रहे हैं। आपको अन्धकार से प्रकाश में निकलने की जरूरत है। क्योंकि ( यूहन्ना 8:12 ) की वचन में लिखा है, कि प्रकाश अर्थात जगत की ज्योति स्वयं प्रभु यीशु हैं।
इसलिए अन्धकार और पापमय मार्ग को छोड़कर प्रभु की वचन के अनुसार सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना चाहिए। अर्थात जो प्रभु यीशु के वचन को मानेगा, वह पाप को छोड़कर सत्य, न्याय और प्रेम से चलने लगेगा। दोस्तों, कहना जितना आसान लगता है, सच्चाई के मार्ग पर चलना उतना आसान नहीं है। पर यदि आपके मन में परमेश्वर का भय और ब्लेसिंग पाने की चाहत हो तो आप कभी भी पाप करना नहीं चाहेंगे। तब Happy New Year से सिर्फ मुंह ही खुशी नहीं बल्कि आत्मिक खुशी भी मिलेगा।
निष्कर्ष
दोस्तों, जिस प्रकार अच्छे कर्मों का फल लोगों को मिलता है, उसी प्रकार बुरे कर्म अर्थात पापों का फल भी मिलता है। मैं नहीं चाहता कि लोग पाप करके बेवजह ही परमेश्वर से शत्रुता कर लें। क्योंकि यदि कोई मनुष्य से शत्रुता करता है, तो वह सिर्फ इस लोक तक सिमीत रहती है। पर पाप करके परमेश्वर से शत्रुता करने से मनुष्य के लिए इस लोक ही नहीं, बल्कि स्वर्ग लोक में भी हमेशा-हमेशा के लिए द्वार बन्द हो सकता है। मैं आशा करता हूं, कि आपको ब्लेसिंग पाने का तरीका समझ में आ गया होगा। Happy New Year 2022 आप का दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।।
Good bless you 🙏🙏🙏
Thanks & God bless you
❣️❣️❣️❣️Thank you so much brother aapke
Vachan ko padhakar main bahut ashishit hua Jesus Christ aapko bahut sara Ashish de aur aapke atmik Jivan banaye rakhen, god bless u aur aap aise hi naya naya vachanon se sare vishvasiyon ko atmik Jivan mein aage badhane ke liye motivate Karen dhanyvad❣️🙏🙏🙏