Good Teacher अच्छे गुरु
संसार में अच्छे और बुरे दो प्रकार के लोग रहते हैं। अच्छाई से चलने वाले लोग हमेशा अच्छी शिक्षा को प्राप्त करना चाहते हैं। उनके बाल बच्चों को भी वे सही शिक्षा देने की कोशिश करते हैं। उन लोग बुराई कि नहीं बल्कि भलाई की सोचते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग बुरे काम और बुरी चीजों को पसंद करते हैं, वे भलाई की बात से दूर रहते हैं। अच्छी बात उनको बुरी लगती है। वे सच्चाई से दूर रहते हैं और सच्चाई को जानना नहीं चाहते। क्योंकि बुराई करने वालों की दुश्मन सच्चाई है। अच्छे गुरु की शिक्षा बुरे लोगों को अच्छी नहीं लगती।